{"_id":"69bc567f1e546e976003fd03","slug":"badshah-joined-the-investigation-was-released-on-bail-after-questioning-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-974734-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बादशाह जांच में शामिल हुए, पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बादशाह जांच में शामिल हुए, पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गाने टटीरी को लेकर दर्ज मामले में रैपर बादशाह वीरवार को पुलिस जांच में शामिल हुए। पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। यह मामला सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में 6 मार्च को दर्ज किया गया था। शिकायत चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी ने दी थी जिसमें गाने के आपत्तिजनक बोल और वीडियो के दृश्यों पर आपत्ति जताई गई थी।
शिकायत के अनुसार, गाना सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो में स्कूल जैसे माहौल को पाठशाला से बदलकर बादशाला दिखाने और छात्राओं को यूनिफॉर्म में प्रस्तुत करने पर भी सवाल उठाए गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह का चित्रण महिलाओं और बच्चियों की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है और युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने गाने के प्रसारण पर रोक और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सेक्टर-20 साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos