सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city magistrate sought a report on the house that collapsed due to rain.

Panchkula News: बारिश से धंसे घर के मामले में नगराधीश ने मांगी रिपोर्ट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The city magistrate sought a report on the house that collapsed due to rain.
विज्ञापन
समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत निपटारे के निर्देश
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश जागृति ने जिलावासियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को बिना विलंब समाधान करने के निर्देश दिए। बारिश से घर धंसने के मामले में मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
शिविर में गांव अध्यो निवासी राजेंद्र ने बारिश के कारण घर धंसने और डंगा लगवाने की मांग रखी, जिस पर नगराधीश ने वन विभाग के अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान तीन जिलावासियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
सीटीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंशा के अनुरूप लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं।
उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करवाएं। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed