सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the first day of the Navratri fair, offerings worth Rs 29.01 lakh were made at the three temples.

Panchkula News: नवरात्र मेले के पहले दिन तीनों मंदिरों में 29.01 लाख का चढ़ावा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the Navratri fair, offerings worth Rs 29.01 lakh were made at the three temples.
विज्ञापन
80 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मनसा देवी में सबसे अधिक दान
Trending Videos

काली माता कालका व चंडी माता मंदिर में भी उमड़ी भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन वीरवार को श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 29 लाख 01 हजार 47 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इस दौरान करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने तीनों मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में सबसे अधिक 27 लाख 11 हजार 765 रुपये का चढ़ावा आया। वहीं श्री काली माता मंदिर कालका में 1 लाख 85 हजार 922 रुपये और चंडी माता मंदिर में 3 हजार 360 रुपये दान स्वरूप प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या की बात करें तो मनसा देवी मंदिर में करीब 32 हजार, काली माता मंदिर कालका में लगभग 32 हजार और चंडी माता मंदिर में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।े

मंत्री ने भी टेका माथा
नवरात्र के पहले दिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भी श्री माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय मित्तल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed