सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gas shortage causes panic, consumers are struggling to cook food

Panchkula News: गैस की किल्लत से हाहाकार, खाना बनाने के लिए भटक रहे उपभोक्ता

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage causes panic, consumers are struggling to cook food
विज्ञापन
प्रवासियों पर सबसे ज्यादा असर, महंगे विकल्प अपनाने को मजबूर; सरकार के दावों पर उठे सवाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को खाना बनाने तक के लाले पड़ गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ ढाबा और दुकानदार भी परेशान हैं, जबकि प्रवासी लोगों की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
लंबे समय से गैस की कमी के कारण लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि सरकार गैस आपूर्ति सुचारु होने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस न मिलने के कारण लोग अब मजबूरी में बिजली से चलने वाले उपकरण खरीद रहे हैं, जिनकी कीमत करीब दो हजार से आठ हजार रुपये तक है। इससे बिजली बिल बढ़ने की आशंका भी लोगों को सता रही है। वहीं, जिन दुकानदारों के पास डीजल भट्टी की सुविधा नहीं है, उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रवासी मजदूरों की स्थिति सबसे अधिक खराब है, क्योंकि वे न तो डीजल और न ही लकड़ी का चूल्हा जला सकते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें भूखे रहने तक की नौबत आ रही है। दूसरी ओर, गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोग मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं।

आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही
दुकानदार गुरचरण सिंह बब्लू ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और उन्हें डीजल भट्टी पर काम करना पड़ रहा है। रमजान, निवासी रामगढ़ ने कहाेे कि पिछले कुछ दिनों से गैस की भारी कमी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की मांग की। साबर अली दबकौरी ने कहा कि गैस के बिना खाना बनाना संभव नहीं है और लोगों के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है। सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed