{"_id":"69c1a71458c347c8050b55c9","slug":"remand-of-two-buyers-in-khair-smuggling-case-extended-by-5-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-977794-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खैर तस्करी केस में दो खरीददारों का रिमांड 5 दिन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खैर तस्करी केस में दो खरीददारों का रिमांड 5 दिन बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
13 आरोपी गिरफ्तार, गिरोह की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव आसरेवाली के सुरक्षित वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो खरीदारों का पुलिस रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए पूछताछ तेज की जाएगी।
क्राइम ब्रांच-26 की टीम द्वारा गिरफ्तार राकेश और अश्वनी (निवासी आनंदपुर साहिब, पंजाब) को सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मान्ना समेत गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस नेटवर्क का खुलासा कर चुकी है।
जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है जो जंगलों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को विभिन्न खरीददारों तक पहुंचाता था। गिरफ्तार आरोपी भी इसी नेटवर्क का हिस्सा थे और अवैध खरीद-फरोख्त में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
मामले की जांच के दौरान वन विभाग के एक दरोगा की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी, नकदी, कटाई के औजार और वाहन भी बरामद किए हैं।
Trending Videos