सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was duped of Rs 1.30 lakh in the name of sending him abroad.

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी युवक से 1.30 लाख रुपये हड़पे

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 1.30 lakh in the name of sending him abroad.
विज्ञापन
रायपुररानी। विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर आरोपी पहले पैसे ले गए, फिर फर्जी वीजा भेजकर टालमटोल करने लगे।
Trending Videos

गांव खेड़ी निवासी अमित कुमार ने एसपी पंचकूला को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2024 में वह विदेश जाने के लिए एजेंट के संपर्क में आया था। आरोप है कि करनाल निवासी चैतन्य गेरा और अनु गेरा ने उसे ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया और करीब 24 लाख रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के कहने पर उसने 26 फरवरी 2024 को 2 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराए और 30 जून 2024 को 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। एजेंट ने चार महीने में वीजा दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं मिला। अमित कुमार का कहना है कि बाद में आरोपियों ने एक कथित वीजा की पीडीएफ भेजी, जो जांच में फर्जी निकली। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने 1 लाख रुपये लौटा दिए, जबकि शेष 1.30 लाख रुपये देने का आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बकाया राशि दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed