{"_id":"69bc57fd3c6cf71dad009468","slug":"rain-increased-the-cold-in-morni-people-took-out-their-warm-clothes-again-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-134260-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी में बारिश ने बढ़ाई ठंड, लोगों ने दोबारा निकाले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी में बारिश ने बढ़ाई ठंड, लोगों ने दोबारा निकाले गर्म कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का असर सुबह और शाम सबसे ज्यादा, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कम चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। वीरवार को हुई लगातार रिमझिम बारिश ने मोरनी क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। जहां पिछले सप्ताह लोग हल्के कपड़े पहनने लगे थे। अचानक बढ़ी ठंड ने उन्हें गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया।
बुधवार रात से शुरू हुई बारिश वीरवार को भी जारी रही जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हुआ। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास भी नजर आए।
अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी कम चहल-पहल देखने को मिली। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोग अपने पहनावे और दिनचर्या में बदलाव करने लगे हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके।
Trending Videos