{"_id":"69c98382bff1ac78940c351d","slug":"bjp-sad-have-brought-drugs-to-every-household-in-punjab-kejriwal-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-982813-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-अकाली दल ने ही पंजाब के घर-घर नशा पहुंचाया : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-अकाली दल ने ही पंजाब के घर-घर नशा पहुंचाया : केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा-अकाली दल ने ही पंजाब के घर-घर नशा पहुंचाया है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सूबे को ऐसे हालात में धकेलने के चलते शाह को नशे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। आप सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशा में शामिल मंत्रियों को जेल भेज रही है। अब सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।
केजरीवाल ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री के नशा मुक्त पंजाब बनाने वाले बयान की वीडियो क्लिप एक्स पर साझा कर कहा कि भाजपा-अकाली दल के काले दौर को लोग भूले नहीं हैं। जब अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मंत्रियों के घरों में पनाह लेते थे। केजरीवाल ने कहा कि अगर नशे की इतनी ही चिंता है तो भाजपा पहले गुजरात में अपना डबल इंजन क्यों नहीं चलाते हैं, जहां मुंद्रा पोर्ट से 20,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी। कैग रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में चूहे पुलिस कस्टडी से 2300 किलो ड्रग्स खा गए और यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक निजी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा था कि नशा मुक्त पंजाब कोई चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि यह पंजाब के लिए जरूरी है। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार आती है तो निश्चित रूप से पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। हमारी एक कार्य योजना है जिसके तहत आने वाले समय में नशे के खिलाफ एक युद्ध शुरू करेंगे।
Trending Videos