सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BSP's Punjab unit dissolved after a crushing defeat in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा की पंजाब इकाई भंग

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
BSP's Punjab unit dissolved after a crushing defeat in the assembly elections
विज्ञापन
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब इकाई को भंग कर दिया है। हालांकि जसबीर सिंह गढ़ी प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रहेंगे। गढ़ी पार्टी के टिकट पर फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुके हैं। इस बार बसपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।
Trending Videos

पंजाब में कुल 117 सीटों में शिरोमणि अकाली दल ने 97 और बसपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बसपा एक सीट जीतने में कामयाब रही। नवांशहर सीट से बसपा उम्मीदवार डॉ. नच्छत्तर पाल ने आम आदमी पार्टी के ललित मोहन बल्लू को हरा कर यह जीत हासिल की है। इससे पहले भी शिअद भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ता रहा है। हालांकि कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के बाद उन्होंने गठजोड़ तोड़ दिया। फिर 26 साल बाद अकाली दल ने बसपा से गठजोड़ किया। हालांकि बसपा को एक और अकाली दल को सिर्फ 3 ही सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दिग्गज प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल के अलावा बिक्रम सिंह मजीठिया तक चुनाव हार गए। गढ़ी ने बताया कि चुनाव भले ही पार्टी हार हो गई हो, लेकिन पंजाब में बसपा प्रत्याशियों को खूब वोट डाले हैं। भविष्य में पार्टी फिर से मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और अपने खोए हुए जनाधार को वापस हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed