सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Canal water reaches 78% of farms in Punjab: Mann

पंजाब में 78 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया : मान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Canal water reaches 78% of farms in Punjab: Mann
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुजरात स्थित जामनगर में विजय विश्वास रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने 78 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया गया है। इस मिशन पर सरकार की ओर से काम अभी जारी है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह पंजाब भी खेती वाला राज्य है। चार साल पहले पंजाब में 21 फीसदी ही नदियों के पानी से खेतों की सिंचाई होती थी लेकिन आज 78 फीसदी खेतों की सिंचाई नहरी पानी से होती है। पंजाब का किसान फसल लेकर मंडी आता है और घर पहुंचने से पहले उनके खाते में पैसा पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर डेढ़ साल तक फसलों की एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया लेकिन केंद्र सरकार ने एमएसपी पर गारंटी नहीं दी। हम पंजाब में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए 1000-1500 रुपये हर महीने देने जा रहे हैं।
पंजाब में किसानों की सरकार : केजरीवाल
सभा को संबोधित करते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों की सरकार है। पंजाब का किसान खुश और समृद्ध है क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री किसान का बेटा है। 2022 से पहले आधी रात के बाद सिंचाई के लिए बिजली आती थी और रात-रात भर किसान जागता था लेकिन अब सरकार दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली देती है। पंजाब में हमारी सरकार सभी परिवारों काे 10-10 लाख रुपये की कैशलेस इलाज की सुविधा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed