सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   -City Global Cricket Academy becomes champion thanks to Sadiq Kashyap's century.

Panchkula News: -सादिक कश्यप के शतक से सिटी ग्लोबल क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
-City Global Cricket Academy becomes champion thanks to Sadiq Kashyap's century.
विज्ञापन
पंचकूला। व्हाइट हॉर्स क्रिकेट ग्राउंड, बलटाना में मंगलवार को आयोजित समर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिटी ग्लोबल क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेमरॉक क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।




फाइनल मुकाबले में शेमरॉक क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 135 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से दीपिन्शु परिडा ने 52 गेंदों में 57 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और टीम को स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी ग्लोबल क्रिकेट अकादमी की ओर से सादिक कश्यप ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 105 रन ठोक दिए। उनकी विस्फोटक और मैच जिताऊ पारी की बदौलत टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन




मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले सादिक कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शेमरॉक क्रिकेट अकादमी के दीपिन्शु परिडा को उनकी जुझारू पारी के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।



टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया, जिसकी दर्शकों और आयोजकों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed