सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   -Electricity employees protest against JE's transfer

Panchkula News: -जेई के तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
-Electricity employees protest against JE's transfer
विज्ञापन
पंचकूला। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सिटी सब डिवीजन पंचकूला के कर्मचारियों ने मंगलवार को जेई-1 विशाल प्रभाकर का कार्यस्थल बदलने के विरोध में दो घंटे का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) द्वारा बिना उचित कारण के विशाल प्रभाकर को परेशान किया जा रहा है तथा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। यूनियन ने बताय कि कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर एसडीओ से मुलाकात कर समाधान का प्रयास किया था, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इसके बाद कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सिटी सब डिवीजन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सब यूनिट प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि जेई के तबादले संबंधी आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा तथा मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए विभागीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed