{"_id":"69ca0362df6ef07317091e16","slug":"youth-stabbed-in-panchkula-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में मर्डर: सेक्टर-19 में दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, मां को छोड़कर घर लाैट रहा था शिवम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला में मर्डर: सेक्टर-19 में दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, मां को छोड़कर घर लाैट रहा था शिवम
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवम सुबह अपनी माता को छोड़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-19 चौक के पास अज्ञात हमलावर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-19 में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवम निवासी सेक्टर-19 के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम सुबह अपनी माता को छोड़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-19 चौक के पास अज्ञात हमलावर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम को वहां से गुजर रहे उसके एक दोस्त ने देखा और तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos