{"_id":"69efcb9cc1443ca01f0c752e","slug":"dc-satpal-sharma-takes-strict-stance-on-drinking-water-crisis-seeks-report-within-two-days-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23132-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेयजल समस्या पर डीसी सतपाल शर्मा सख्त, दो दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेयजल समस्या पर डीसी सतपाल शर्मा सख्त, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में उठी पेयजल समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में अन्य शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। गांव बीड घग्गर के निवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र के करीब 15 घरों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस पर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
हिमशिखा कॉलोनी, पिंजौर के निवासियों ने मकान नंबर 261 से काली माता मंदिर तक गली निर्माण कार्य लंबित होने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि इससे बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने इस मामले में संबंधित एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सेक्टर-20 पंचकूला की एक सोसाइटी के निवासियों ने डेवलपर द्वारा सुविधाएं न देने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने जिला नगर योजनाकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को 10 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है, जहां हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X