{"_id":"69efcbd2aaeb8744c60bf5ba","slug":"sky-riders-spectacular-victory-in-the-aps-cricket-league-final-panchkula-news-c-87-1-pan1012-135782-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एपीएस क्रिकेट लीग फाइनल में स्काई राइडर्स की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एपीएस क्रिकेट लीग फाइनल में स्काई राइडर्स की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्लब-18 को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा, दिक्षित भट्ट बने मैन ऑफ द सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए एपीएस क्रिकेट लीग-सीजन 1 के फाइनल में स्काई राइडर्स ने क्लब-18 को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टीम ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में क्लब-18 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्काई राइडर्स के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर स्कोर को सीमित रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई राइडर्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए जीत की नींव रखी। ओपनर्स की तेज बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 17.2 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
बेस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित
टूर्नामेंट में दिक्षित भट्ट ने 478 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार जीता और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। गेंदबाजी में दीपक ने 24 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब हासिल किया। फील्डिंग में संजीव धीमान को बेस्ट फील्डर चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक अभय, पुलकित गर्ग और सोनू ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X