सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Early Morning Inspection by Officials in Kalka; Deliberations on Issues in Ward-6

Panchkula News: कालका में सुबह-सुबह अधिकारियों का निरीक्षण, वार्ड-6 की समस्याओं पर मंथन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Early Morning Inspection by Officials in Kalka; Deliberations on Issues in Ward-6
विज्ञापन
टिपरा हाईवे से बालाजी मंदिर तक दौरा, गंदे पानी निकासी व पार्क निर्माण समेत कई मुद्दे उठे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद कालका के अधिकारियों ने सोमवार सुबह वार्ड नंबर-6 का निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान गंदे पानी की निकासी, पार्क निर्माण और कॉलोनियों को नियमित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद कालका के कार्यकारी अधिकारी-सह-उप नगर आयुक्त अभय सिंह ने सोमवार सुबह साढ़े सात बजे वार्ड नंबर-6 का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्ण लाल लाम्बा भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने टिपरा हाईवे से गांव भेरो की सैर स्थित बालाजी मंदिर की सीढ़ियों तक क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद टिंकू शर्मा ने वार्डवासियों की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उन्होंने कॉलोनियों को राहत देकर नियमित करने, टिपरा हाईवे पर हर्बल पार्क व खिला कॉलोनी के पार्क का कार्य शुरू करवाने, रामबाग रोड पर चौक निर्माण, कंगुवाल तालाब के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा रेलवे कॉलोनी की गलियों और भेरो की सैर रोड पर बह रहे गंदे पानी की निकासी बड़े नाले में करवाने की मांग उठाई। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लाम्बा, बिजली, सड़क और अन्य कार्यों से जुड़े जेई व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed