सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dedby trials held at residences, players selected for Asian competition

Panchkula News: पहाड़ियों में एमटीबी ट्रायल, एशियन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dedby trials held at residences, players selected for Asian competition
विज्ञापन
मोरनी। भारतीय साइक्लिंग महासंघ की ओर से हरियाणा राज्य साइकिल संघ के नेतृत्व में मोरनी की पहाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एमटीबी (माउंटेन बाइक) साइक्लिंग ट्रायल आयोजित किए गए। इस ट्रायल में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय साइक्लिंग महासंघ के चेयरमैन ओंकार सिंह तथा तकनीकी अधिकारियों में वी.एन. सिंह, गुरनाम सिंह, चेतन्य ठाकुर, नीरज साहनी, गुरप्रीत सिंह रंधावा, कार्तिक शर्मा और रूबी लोम्बो मौजूद रहे।
Trending Videos

हरियाणा राज्य साइकिल संघ के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि इन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन एमटीबी साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए किया जा रहा है, जो 23 से 26 जून तक उज़्बेकिस्तान में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मेन एलीट वर्ग में कुशिमान घारती ने पहला, आशीष शेरपा ने दूसरा तथा शिवेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मेन अंडर-23 वर्ग में त्सेवांग नोरबू ने पहला, धनंजय एस.टी. ने दूसरा तथा आयुष नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मेन जूनियर वर्ग में एंटोनी राज ने पहला, प्रणेश एस. ने दूसरा तथा रेहान रोशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वुमेन एलीट वर्ग में प्रणिता प्रफुल्ल सोमण ने पहला, स्टार नारजारी ने दूसरा तथा संध्या मौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह वुमेन अंडर-23 वर्ग में मनाली मोरेश्वर रतनोजी ने पहला, जोशना जॉय ने दूसरा तथा अवनी दरियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वुमेन जूनियर वर्ग में हाशिनी के. ने पहला, सोवार्निका एस. ने दूसरा तथा कीर्थना थेरेस थालोडी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed