{"_id":"69bb1061f958612aee0e39b4","slug":"domestic-gas-cylinder-bookings-rise-50-supply-delays-worry-people-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22516-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 50% बढ़ी, सप्लाई में देरी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 50% बढ़ी, सप्लाई में देरी से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुअल बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहे सिलिंडर, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के चलते शहर में सप्लाई प्रभावित हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है और एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच गैस की मांग बढ़ने से यह स्थिति बनी है। लोग एक सिलिंडर बुक कराने के बाद दूसरा भी अग्रिम बुक कराने लगे हैं, जिससे आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।
सेक्टर-16 स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के दो दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मैनुअल बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
भारत गैस एजेंसी के मैनेजर राजेश ने बताया कि बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। जैसे ही आपूर्ति मिलती है, उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि गैस की आपूर्ति लगातार की जा रही है और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
मनसा देवी मंदिर में नवरात्र पर विशेष प्रसाद की व्यवस्था
चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में कढ़ी-चावल, सब्जी, रोटी, खीर, हलवा और व्रत का प्रसाद शामिल रहेगा। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos