{"_id":"6994cc072c53c2fff60092a4","slug":"from-next-week-people-from-seven-sectors-will-be-able-to-walk-on-the-epmd-track-of-the-herbal-park-panchkula-news-c-87-1-pan1001-133084-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अगले सप्ताह से हर्बल पार्क के ईपीएमडी ट्रैक पर सैर कर सकेंगे सात सेक्टरों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अगले सप्ताह से हर्बल पार्क के ईपीएमडी ट्रैक पर सैर कर सकेंगे सात सेक्टरों के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में तैयार किया गया ईपीएमडी सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक अगले सप्ताह से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 74 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और औपचारिक रूप से इसे जनता को समर्पित करने की तैयारी चल रही है।
यह ट्रैक विशेष रूप से इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को सुबह और शाम की सैर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एक किलोमीटर लंबा और छह फुट चौड़ा यह ट्रैक समतल, सुरक्षित और जोड़ों पर कम दबाव डालने वाला है, जिससे मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करने वालों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इसकी टेस्टिंग भी जल्द होगी।
हर्बल पार्क की स्थिति ऐसी है कि सेक्टर-25, 26, 27 सहित आसपास के अन्य रिहायशी सेक्टरों के लोगों के लिए यह पार्क आसानी से पहुंच में है। नए ट्रैक के शुरू होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग, प्राणायाम और योग जैसी गतिविधियां कर सकेंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सेक्टर-26 में एक बेहतर और सुरक्षित ट्रैक की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
पार्क में बढ़ेंगी और सुविधाएं
केवल ट्रैक ही नहीं, बल्कि पार्क को और आकर्षक व सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी कार्य जारी है। पार्क के अंदर पौधरोपण के लिए 30-30 फुट के ग्रेनाइट पॉट तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के सीजनल फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे पार्क की सुंदरता में और निखार आएगा। इसके अलावा पार्क परिसर में एक अतिरिक्त शौचालय का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे आगंतुकों को सुविधा मिलेगी।
Trending Videos