सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-wise list of sanitation workers made public on the website

Panchkula News: वेबसाइट पर सार्वजनिक हुई सफाई कर्मचारियों की सेक्टर-बीटवार सूची

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sector-wise list of sanitation workers made public on the website
विज्ञापन
पंचकूला। जवाबदेही को मजबूत करने और सेवा वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नगर निगम पंचकूला ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों की सेक्टर-वाइज और बीट-वाइज सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यह जानकारी अब आमजन के लिए सुलभ है, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों का विवरण और संपर्क जानकारी सीधे प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को भी अधिक चुस्त और जवाबदेह बनाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के मार्गदर्शन में लिया गया है।
Trending Videos

नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई सूची में प्रत्येक सेक्टर और बीट में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम और उनके संपर्क नंबर शामिल किए गए हैं। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे कर्मचारियों का विवरण भी सम्मिलित है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपने सेक्टर या बीट के संबंधित असिस्टेंट सैनिटेशन इंस्पेक्टर या सुपरवाइजर से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इससे शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी की संभावना कम होगी। यदि फील्ड स्तर पर समस्या का समाधान संतोषजनक ढंग से नहीं होता है तो नगर निगम ने एक सुव्यवस्थित एस्केलेशन तंत्र भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
-9696494949 (कॉलिंग एवं व्हाट्सएप)
-9696120120 (कॉलिंग)


डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष ध्यान
शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी यह कदम अहम साबित होगा। अब संबंधित कर्मचारी की पहचान और संपर्क उपलब्ध होने से नागरिक तुरंत सूचना दे सकेंगे। इससे व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed