सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Skilled workers face financial crisis due to non-payment of salaries

Panchkula News: -वेतन न मिलने से कौशल कर्मियों के सामने आर्थिक संकट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Skilled workers face financial crisis due to non-payment of salaries
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला डिपो में कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन पिछले माह का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया। कई कर्मचारियों ने कहा कि किराया, बच्चों की फीस और दैनिक जरूरतों के खर्च पूरे करना कठिन हो गया है। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि वह उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वेतन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया है कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed