फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gold locket snatched from woman in broad daylight in Sector-7; bike-borne miscreant fled.

Panchkula News: सेक्टर-7 में दिनदहाड़े महिला से सोने का लॉकेट झपटा, बाइक सवार बदमाश भागा

Sun, 02 Aug 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gold locket snatched from woman in broad daylight in Sector-7; bike-borne miscreant fled.
स्कूली बच्चों ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, गिरने के बाद भी बाइक उठाकर भाग निकले आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े पैदल जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मौली जागरां निवासी रामकली सेक्टर-7 में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पीछे-पीछे चलते हुए रेकी करते रहे। कुछ दूरी आगे जाने के बाद दोनों युवक वापस लौटे और महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागने के दौरान आरोपियों की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद कुछ स्कूली बच्चों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों युवक बाइक उठाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed