{"_id":"6a6e54254daf50e306046a84","slug":"water-supply-cut-off-for-six-days-in-three-villages-of-thapli-panchayat-villagers-angry-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-139409-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: थापली पंचायत के तीन गांवों में छह दिन से पानी बंद, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: थापली पंचायत के तीन गांवों में छह दिन से पानी बंद, ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलघर की मोटर खराब होने से थापली, करण और नड़ावाला में पेयजल संकट गहराया
विभाग ने मोटर की खराबी दूर कर जल्द सप्लाई बहाल करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी खंड की थापली पंचायत के तीन गांवों में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। थापली, करण और नड़ावाला गांव के ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं और उन्हें दूर-दराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों में जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार जलघर की मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। पानी नहीं मिलने से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है।
थापली पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि समस्या के संबंध में कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मोटर की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के जेई पराग शर्मा ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है। खराबी को दूर करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही तीनों गांवों में पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।