फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reccying by day, stealing via auto-rickshaw by night: four cunning thieves nabbed.

Panchkula News: दिन में रेकी, रात में ऑटो से चोरी, चार शातिर दबोचे

Sun, 02 Aug 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Reccying by day, stealing via auto-rickshaw by night: four cunning thieves nabbed.
सेक्टर-27 में एडवोकेट के घर लाखों की चोरी का खुलासा
विज्ञापन

बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के चार सदस्य पांच दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। दिन के समय बंद मकानों की रेकी कर रात में ऑटो के जरिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-27 में एडवोकेट के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास, मुकुल कुमार, विशाल उर्फ बिल्ला और सतीश कुमार उर्फ संतोष के रूप में हुई है। आरोपी दिन के समय पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में घूमकर बंद मकानों की पहचान करते थे और रात होने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एडवोकेट के घर हुई चोरी से खुला मामला
सेक्टर-27 निवासी एक एडवोकेट ने 4 जुलाई को पुलिस चौकी सेक्टर-25 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 3 जुलाई को न्यायालय से लौटने पर उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे तथा नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास की गिरफ्तारी के बाद सामने आए साथी

थाना चंडीमंदिर प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और सेक्टर-25 चौकी प्रभारी रामू स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों मुकुल कुमार, विशाल उर्फ बिल्ला और सतीश कुमार उर्फ संतोष के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।

संदेह से बचने के लिए ऑटो का लेते थे सहारा
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सेक्टर-25, 26, 27 और 28 सहित अन्य क्षेत्रों में बंद मकानों की रेकी करते थे। वारदात के समय वे सतीश के ऑटो का इस्तेमाल करते थे, ताकि लोगों को उन पर शक न हो। चोरी के बाद आरोपी उसी ऑटो में फरार हो जाते थे।


चोरी का सामान बरामद करने में जुटी पुलिस
डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर चोरी का सामान बरामद करने और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इसी उद्देश्य से अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि जिले में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरोह से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed