सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor Ghosh celebrated his birthday with the elderly at an old age home.

Panchkula News: राज्यपाल घोष ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Governor Ghosh celebrated his birthday with the elderly at an old age home.
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने वीरवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर-15 स्थित रेड क्रॉस वृद्धाश्रम का दौरा किया और बुजुर्गों के साथ खुशी साझा की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने वृद्धाश्रम में रह रहे 22 बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। बुजुर्गों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक काटा।इससे पहले उन्होंने वृद्धाश्रम में विशेष बच्चों के लिए संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर का अवलोकन किया। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने हरियाणा में रेड क्रॉस सोसाइटी के चार एंबुलेंस होने का जिक्र किया और दस नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही नौ नई एंबुलेंस खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये प्रदान किए। असीम कुमार घोष ने बुजुर्गों के बेहतर रखरखाव के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed