{"_id":"69b326213294b4d89500949a","slug":"roti-missing-from-langar-plates-in-panchkula-gas-shortage-shows-its-impact-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22421-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में लंगर की थाली से रोटी गायब: गैस किल्लत का असर दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में लंगर की थाली से रोटी गायब: गैस किल्लत का असर दिखा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ईरान–इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी है, जिसका असर अब पंचकूला में भी दिखाई देने लगा है। शहर में सबसे ज्यादा प्रभाव रसोई व्यवस्था पर पड़ रहा है। श्री माता मनसा देवी मंदिर के भंडारों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई बंद हो गई है। अब भंडारा कमेटियों ने भी गैस की कमी के कारण रोटियां बनानी बंद कर दी है। फिलहाल केवल अस्पताल और स्कूलों में ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई होंगे। भंडारों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है।
महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि कड़ी-चावल और दाल-चावल चलते रहेंगे। अस्पतालों के बाहर लगने वाले भंडारे लगातार जारी रहेंगे। जो भी राशन उबाल कर भंडारे में दिया जा सकता है, वह देंगे। रोटी और हलवा बनाने के लिए गैस का प्रयोग होता है, उसे बंद कर सकते हैं। माता के आशीर्वाद से हम अस्पतालों के बाहर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए जाने वाले भंडारों को बंद नहीं करेंगे। वहीं माता मनसा देवी सेवक दल पंचकूला में 8 मोबाइल वैन और मंदिर परिसर के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 25 हजार लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध करवाता है। यहां रोटी बनाने की मशीन गैस से संचालित होती है, जबकि चावल, दाल और कढ़ी का प्रसाद लकड़ी की भट्ठी पर तैयार किया जाता है। गैस की कमी के चलते कमेटियों ने निर्णय लिया है कि अब रोटी बनाना बंद कर देंगे। इसके स्थान पर श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में केवल चावल-दाल या चावल-कढ़ी ही वितरित की जाएगी।
कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी जारी
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी जारी की गई है। यदि कोई व्यक्ति कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जहां भी कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया, वहां भी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।- जतिन मित्तल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
Trending Videos