सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Nikay Chunav Result BJP wins Haryana civic polls

Haryana: निकाय चुनाव में भाजपा के सिर सजा ताज, अंबाला-पंचकूला व सोनीपत में प्रचंड जीत; कांग्रेस की करारी हार

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। सोनीपत पंचकूला और अंबाला में बीजेपी प्रत्याशियों के सिर मेयर का ताज सजा है। कांग्रेस को तीनों नगर निगमों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। डिटेल में पढ़ें खबर...

Haryana Nikay Chunav Result BJP wins Haryana civic polls
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान तीनों नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त मिली और अंततः पार्टी ने जीत का परचम लहराया।
Trending Videos


अंबाला में भाजपा मेयर पद पर जीती
अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21 हजार मतों से हराया है। वहीं, नगर निगम के 20 वॉर्डों में तीन वॉर्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वॉर्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूत पकड़ का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोनीपत नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की जीत
वहीं, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की शानदार जीत हुई है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद कंधे पर उठा लिया और जमकर जश्न मनाया।   राजीव जैन ने जीत के बाद कहा आम जनता का यह प्यार-प्रेम और आशीर्वाद एक दिन की नहीं उनकी 40 साल की कमाई है। यही वजह थी कि भाजपा ने जनता पर मजबूत पकड़ होने की वजह से ही इन्हें लगातार दूसरी बार मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। बीते साल भी मेयर पद के लिए हुए उप-चुनाव में राजीव जैन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने करीब 35 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं, इस बार 23 हजार 247 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान को पटखनी दी। सोनीपत के कुल 22 वॉर्डों में 17 भाजपा ने और पांच पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई। 



 

पंचकूला में भी बीजेपी की एकतरफा जीत
पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की। नगर निगम के कुल 20 वॉर्डों में से 17 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमट कर रह गई, जबकि दो वॉर्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। मेयर पद के मुकाबले में भाजपा के श्याम लाल बंसल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी। भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 36,252 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में श्याम लाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुधा भारद्वाज को 32,292 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता पिप्पल ने बड़ी जीत दर्ज की है। विनीता पिप्पल ने कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका को 21,455 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। विनीता पिप्पल को कुल 44,521 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नेहारिका को 23,066 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3,103 वोट मिले। वहीं आशा को 1,851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांडोरिया को 552 वोट मिले। नोटा के पक्ष में भी 1,049 मतदाताओं ने मतदान किया।

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी को जीत 
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी। जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत
सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रवीण कोच को जीत मिली है। वहीं, वॉर्डों के चुनाव में निर्दलीयों ने बाजी मारी। इनमें 10 वॉर्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों और छह में भाजपा को जीत मिली। वहीं, कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।  

सीएम नायब सैनी बोले-जनता का विश्वास हम पर बढ़ा
निकाय चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुशी जताई है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है। आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा हरियाणा में तीनों मेयर भाजपा के उम्मीदवार बने हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं। विपक्ष बताए कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया, किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed