सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In four years, water equivalent to Bhakra Canal was supplied to the state's farms: Mann

चार साल में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया : मान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
In four years, water equivalent to Bhakra Canal was supplied to the state's farms: Mann
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि सरकार ने चार साल में मौसमी नदियों से 10 हजार क्यूसेक पानी सुनिश्चित करके और बंद हो रहे नहरी नेटवर्क को पुनर्जीवित करके राज्य के खेतों को भाखड़ा नहर के बराबर पानी की आपूर्ति प्रदान की है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में नहरी सिंचाई से केवल 26.50 प्रतिशत सिंचाई हो रही थी जो बढ़कर आज 78 प्रतिशत हो गई है। फिरोजपुर-सरहिंद फीडर के माध्यम से पानी की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और आजादी के बाद पहली बार 1,446 गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछले चार साल में सिंचाई क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। सीएम ने बताया कि अब तक नहरों की लाइनिंग, मरम्मत, आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे की मजबूती पर 6,700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
पंजाब में नहरी पानी से लगभग 75.90 लाख एकड़ में सिंचाई की जा सकती है जबकि मार्च 2022 तक केवल 20.89 लाख एकड़ को ही नहरी पानी मिल रहा था। नहरी पानी से सिंचाई के अंतर्गत रकबा लगभग 58 लाख एकड़ तक बढ़ा दिया है जिससे नहरी पानी का उपयोग लगभग 78 प्रतिशत हो गया है। यह पहले के आंकड़ों से लगभग तीन गुना है। लगभग 13,000 किलोमीटर नहरों के निर्माण और मरम्मत के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि होशियारपुर में कंडी नहर जो लगभग 40 साल से बंद थी को अब दोबारा बहाल किया गया है।
राज्य आपदा राहत कोष में 477 करोड़ खर्चे
आपदा प्रबंधन और पर्यावरण बहाली के बारे में उन्होंने कहा कि बाढ़ की रोकथाम और पानी प्रबंधन के उद्देश्य से 195 कार्यों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से 477 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बाढ़ के नुकसान को रोकने के लिए 206 किलोमीटर नदी तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है।
पाकिस्तान जाने वाला पानी रुकेगा
लंबे समय से रुके बुनियादी ढांचे संबंधी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट जो 25 साल से अधिक समय से लटका हुआ था अब 3394.49 करोड़ से पूरा हो गया है। इससे रणजीत सागर डैम की क्षमता बढ़ेगी और पाकिस्तान के इलाके में बहने वाले हमारे पानी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed