सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khanpur team secured first position

Panchkula News: खानपुर की टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Khanpur team secured first position
विज्ञापन
बरवाला। जीबीएस स्पोर्ट्स क्लब भरेली की ओर से तीसरे कॉस्को ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शहीद भगत सिंह खेल ग्राउंड भरेली में आयोजित किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 24 टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रमोटर हरी टिवाणा ने बताया कि प्रतियोगिता में खानपुर की टीम ने प्रथम स्थान, बब्याल की टीम ने द्वितीय, लोहगढ़ की टीम ने तृतीय व बहरौली टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रथम आने वाली टीम को 31,000 रुपए, दूसरे स्थान पर टीम को 21,000 रुपए, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 5100 रुपए तथा चौथे स्थान पर आने वाली टीम को क्लब की ओर से 5100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज दीप रेती को न्यू मोटरसाइकिल, बेस्ट बैट्समैन यूवी लोहागढ़ को एलसीडी टीवी, बेस्ट वालर राहुल खानपुर को एलसीडी टीवी और बेस्ट कीपर आशीष त्रिलोकपुरी व बेस्ट फील्डर चिराग अंबाला को जूसर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान हरी टिवाणा ने कहा कि जेबीएस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ग्रामीण आंचल में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में क्लब के अमरीक टिवाना, सहज, क्रमण, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जसविंदर टिवाना, लखविंदर सिंह, हरप्रीत सहित अन्य ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed