सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Message given to quit tobacco and adopt a healthy lifestyle

Panchkula News: तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Message given to quit tobacco and adopt a healthy lifestyle
विज्ञापन
मोरनी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गांव मोरनी में क्लिनिक-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
Trending Videos

शिविर में पैनल अधिवक्ता संदीप राय शर्मा ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तंबाकू से हर साल लाखों लोगों की मृत्यु होती है, जिसे काफी हद तक रोका जा सकता है। शिविर में लोगों को तंबाकू छोड़ने के उपायों, कानूनी पहलुओं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू को ना कहना, जीवन को हां कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed