सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government releases Rs 146 crore as advance for flood relief

Panchkula News: पंजाब सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए 146 करोड़ की अग्रिम राशि की जारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab government releases Rs 146 crore as advance for flood relief
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य को बाढ़ की संभावित त्रासदी से बचाने के लिए 146 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की है। यह राशि सभी जिलों को बाढ़-रोधी कार्यों और आपदा प्रबंधन के लिए दी गई है। इसमें 100 करोड़ जिला प्रशासन को और 46 करोड़ बाढ़ रोधी सामग्री खरीदने के लिए हैं।

राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि यह कदम आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार ने बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा से तुरंत निपटने के लिए अग्रिम योजना बनाई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी जिलों को 100 करोड़ दिए गए हैं। इसका उद्देश्य जिला प्रशासन को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2025 में पंजाब ने बड़ी बाढ़ त्रासदी झेली थी। उस दौरान 57 से अधिक मौतें हुईं और हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पशुधन और खेत भी बह गए थे। सीमाओं पर 110 किलोमीटर से अधिक फेंसिंग भी बह गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

बाढ़ रोधी सामग्री की खरीद
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नावों और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 46 करोड़ की अतिरिक्त राशि जारी की गई है। प्रत्येक जिले को 2 करोड़ उपलब्ध कराए गए हैं। यह राशि आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने में मदद करेगी।
पंजाब सरकार इस बार पहले ही सजग
मानसून सिर पर होने के कारण पंजाब सरकार इस बार पहले से ही सजग दिख रही है। सरकार दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बनने देना चाहती है। इसी के चलते सभी जिला अधिकारियों को बाढ़ बचाव के लिए फंड जारी किया जा रहा है। यह अग्रिम योजना भविष्य की आपदाओं से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed