सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the second day of the Navratri fair, offerings worth Rs 24.07 lakh were made at the three temples.

Panchkula News: नवरात्र मेले के दूसरे दिन तीनों मंदिरों में 24.07 लाख का चढ़ावा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the Navratri fair, offerings worth Rs 24.07 lakh were made at the three temples.
विज्ञापन
सब-हेड: मनसा देवी में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे, चांदी के आभूषण भी किए गए दान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 24 लाख 07 हजार 904 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया।
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 27,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि काली माता मंदिर कालका में 5,000 और चंडी माता मंदिर में 1,000 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान राशि में श्री माता मनसा देवी मंदिर में 18 लाख 49 हजार 334 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 1 लाख 89 हजार 860 रुपये और चंडी माता मंदिर में 3 लाख 68 हजार 710 रुपये अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 34 नग और काली माता मंदिर कालका में चांदी के 4 नग भी श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed