{"_id":"69c1a6cf3fd12801c3034d6b","slug":"one-accused-arrested-in-the-case-of-snatching-during-kalash-yatra-panchkula-news-c-87-1-pan1001-134444-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कलश यात्रा में स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कलश यात्रा में स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा में स्नेचिंग: 10 माह बाद आरोपी काबू, सोने की चेन झपटी थी
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने करीब 10 माह बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी राजपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना 25 मई 2025 की है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि वह पुलिस कॉलोनी स्थित अपने सरकारी क्वार्टर से कलश यात्रा में शामिल होकर शालीमार ग्राउंड पहुंची थी। यात्रा समाप्त होने के बाद जब महिलाएं लंगर ग्रहण कर रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से करीब दो तोले वजनी सोने की चेन झपट ली, जिसमें लगभग 4 ग्राम की सिंगी भी लगी थी।
भीड़ अधिक होने के कारण वारदात का तुरंत पता नहीं चल सका। महिला ने मौके पर काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाना सेक्टर-5 में शिकायत दी गई थी।
मामला दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच-19 ने जांच शुरू की और तकनीकी आधार पर आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending Videos