फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Power supply will remain suspended in several areas of Panchkula today.

Panchkula News: आज पंचकूला के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

Sun, 02 Aug 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended in several areas of Panchkula today.
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से 220 केवी सब स्टेशन मदनपुर में टी-4 ट्रांसफार्मर के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते रविवार को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभिन्न 11 केवी फीडरों पर अलग-अलग समय में शटडाउन लिया जाएगा। निगम के अनुसार 11 केवी खंगेशरा फीडर सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगा, जिससे माणक्यां, भानू, बिल्ला, जसवंतगढ़, कोटली, कोट, मट्टावाला, कनौली, बेहर, डबकोरी और खंगेशरा गांव प्रभावित होंगे। सेक्टर-25-26 फीडर सुबह 10 से 11 बजे तक बंद रहेगा, जबकि सेक्टर-23-24 फीडर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक सेक्टर-28 फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लिंक लाइन फीडर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा, जिससे रामगढ़, मोगीनंद, नग्गल, किशनगढ़ और सेक्टर-29 की टीएमवी कॉलोनी प्रभावित होगी। वहीं रामगढ़ एपी, बिल्ला एपी, आईटीबीपी भानू और टीबीआरएल फीडर पर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed