सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Repair work: Traffic will be diverted in Kalka area for 10 days from today.

मरम्मत कार्य : कालका क्षेत्र में आज से 10 दिन के लिए ट्रैफिक होगा डायवर्ट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Repair work: Traffic will be diverted in Kalka area for 10 days from today.
विज्ञापन
चर्निया-बाड़गोदाम मार्ग पर 24 फरवरी से शुरू होगा बिटुमिनस कार्य
Trending Videos

सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के चलते अगले 10 दिनों तक यातायात डायवर्ट रहेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से चर्निया से बाड़गोदाम मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विभाग 24 फरवरी से इस मार्ग पर बिटुमिनस (तारकोल डालने) का कार्य शुरू करेगा।
अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी के अनुरोध पर यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा या वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ा जाएगा। इस दाैरान 24 फरवरी से अगले 10 दिनों तक चर्निया से खेड़ावाली चौक तक का मार्ग प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस सूरजपुर की ओर से वाहन चालकों के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं—
कालका से पपलोहा–खेड़ावाली की ओर जाने वाले वाहन पिंजौर होते हुए चर्निया मार्ग का उपयोग करें।
खेड़ावाली से कालका की ओर आने वाले वाहन कीरतपुर राजमार्ग का प्रयोग करें।

नागरिकों से सहयोग की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सड़क की गुणवत्ता बेहतर हो और भविष्य में यातायात सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed