सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two injured found on the roadside, one died in the hospital

Panchkula News: सड़क किनारे मिले दो घायल, अस्पताल में एक की माैत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two injured found on the roadside, one died in the hospital
विज्ञापन
रामपुर सियुड़ी-लोहार घाटी मार्ग पर संदिग्ध हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। सूरजपुर क्षेत्र के रामपुर सियुड़ी और लोहार घाटी के बीच रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। इनमें से एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर एक बाइक सवार और एक पैदल राहगीर बेसुध हालत में मिले। आसपास लोगों ने आशंका जताई कि दोनों के बीच टक्कर हुई हो सकती है। घटनास्थल पर कुछ अखबार भी बिखरे मिले, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवार संभवतः न्यूज हॉकर हो सकता है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed