सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanjay died but police did not get legal opinion

संजय की मौत हो गई लेकिन पुलिस को नहीं मिली कानूनी राय

Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sanjay died but police did not get legal opinion
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-9 की मार्केट स्थित श्रीकृष्णा स्वीट्स नामक शॉप के मालिक सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ संजय और उनके परिजनों की मौत हुए करीब एक महीना होने को है। लेकिन संजय अरोड़ा द्वारा कारोबारी हर्ष बाहरी के खिलाफ 35 लाख रुपये के लेनदेन में ईओडब्ल्यू को की शिकायत मामले में पुलिस को अब तक कानूनी राय नहीं मिली है। जबकि संजय की मौत से करीब एक सप्ताह पूर्व ही ईओडबल्यू ने हर्ष बाहरी पर केस दर्ज करने के संबंध में केस फाइल को लीगल ओपिनियन के लिए भेजा था। लेकिन मामला दर्ज होने में देरी होती गई और इस बीच संजय अरोड़ा ने पत्नी सहित बेटा बेटी की हत्या कर स्वयं ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। इस दुर्घटना को भी करीब एक महीना बीतने को है। लेकिन पंचकूला पुलिस विभाग संजय की शिकायत पर कानूनी राय नहीं मिलने के कारण केस दर्ज नहीं कर सकी है। संजय ने ईओडब्ल्यू को शिकायत में बताया था कि उसने हर्ष बाहरी से 35 लाख रुपये लेने हैं। कहा गया था कि इस संबंध में हर्ष बाहरी पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित एक मकान की रजिस्ट्री उनके नाम पर नहीं कर रहा है। संजय ने हर्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा संजय ने पंचकूला की जिला अदालत में भी केस फाइल कर दिया था। संजय की शिकायत पर ईओडबल्यू को अब तक कानूनी राय किन कारणों से नहीं मिली, इस संबंध में ईओडब्ल्यू इंचार्ज ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। इसके अलावा डीसीपी, पंचकूला से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया।
Trending Videos

हर्ष बाहरी ने भी की थी ईओडब्ल्यू में शिकायत
हर्ष बाहरी ने ईओडब्ल्यू को की शिकायत में बताया था कि उसने करीब चौदह लोगों से ब्याज पर पैसे लिए हैं। यह माना था कि उसने संजय अरोड़ा से भी 35 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। यह भी कहा था कि 5.39 लाख रुपये लौटा भी चुका हूं। हर्ष बाहरी ने कहा था कि उसे डर है कि संजय अरोड़ा उसके द्वारा दिए गए खाली चैक और एफिडेविट का दुरुपयोग कर सकता है। हर्ष बाहरी ने पुलिस के समक्ष ऐसा ही डर उन अन्य लोगों पर भी जताया था, जिनसे उसने ब्याज पर पैसे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed