{"_id":"6a2c6e3307e0a656ca049fe3","slug":"sarpanch-impressed-by-the-pyarewala-model-panchkula-news-c-87-1-pan1007-137482-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्यारेवाला मॉडल से प्रभावित हुए सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्यारेवाला मॉडल से प्रभावित हुए सरपंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर के पंचायत प्रतिनिधियों ने अटल लाइब्रेरी और बायोगैस प्लांट का किया अवलोकन
शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े नवाचारों की सराहना
बायोगैस उत्पादन और जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया समझी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। यमुनानगर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत प्यारेवाला का दौरा कर यहां विकसित अटल लाइब्रेरी और बायोगैस प्लांट का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास कार्यों और स्वावलंबन आधारित परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए मॉडल की सराहना की।
दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने अटल लाइब्रेरी की आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। वहीं बायोगैस प्लांट की कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन और जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया को भी करीब से समझा।
प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की योजनाएं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ऐसे नवाचारों को अन्य गांवों में भी अपनाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
इस अवसर पर इंजीनियर रविंद्र चौधरी, पंचायत सचिव अरुण कुमार, एसडीओ रमेश टंडन, नीरज शर्मा और जेई सुखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने परियोजनाओं के संचालन और उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
ग्राम पंचायत प्यारेवाला के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से शिक्षा और स्वच्छता से जुड़ी इन योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत का यह मॉडल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।