{"_id":"69b7115120babedc550c358f","slug":"satluj-public-school-emerged-champion-dc-model-school-came-second-panchkula-news-c-87-1-pan1001-134113-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सतलुज पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, डीसी मॉडल दूसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सतलुज पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, डीसी मॉडल दूसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के टाउन पार्क में तीन दिनों से चल रहे वसंत उत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के सीईओ के. मकरंद पांडुरंग ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्कूल श्रेणी में सतलुज पब्लिक स्कूल ने कुल 31 पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं डीसी मॉडल स्कूल 27 पुरस्कारों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
सीईओ पांडुरंग ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ डीसी सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे। उत्सव में फूलों की खुशबू के साथ-साथ सामाजिक संदेशों का भी संगम देखने को मिला।
रेत पर उकेरी बेटियों की कामयाबी की दास्तां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित सैंड आर्ट शो रहा। कलाकारों ने मिट्टी और रेत के माध्यम से दिखाया कि कैसे 2015 में हरियाणा से शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन आंदोलन बन चुका है। कलाकृति के जरिए बेटियों के पायलट, डॉक्टर और सेना में अधिकारी बनने के सफर को जीवंत किया गया। सीईओ ने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
वर्ल्ड क्लास बनेगा पंचकूला का कैक्टस गार्डन
पुरस्कार वितरण के बाद सीईओ के. मकरंद पांडुरंग ने कैक्टस गार्डन का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य 8 एकड़ में फैले इस गार्डन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कैक्टस गार्डनों में शामिल करना है। पिछले एक साल में 300 नई प्रजातियां जोड़ी गई हैं। वहीं पुणे से 50 से अधिक विशाल कैक्टस के पौधे मंगवाए गए हैं। गार्डन के क्यूरेटर मेजर जनरल सीएस बेवली (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos