सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of robbing with a knife was arrested.

Panchkula News: चाकू से हमला कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing with a knife was arrested.
विज्ञापन
सेक्टर-16 वारदात का खुलासा, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 क्षेत्र में चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी अंशु के रूप में हुई है। 7 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे शिकायतकर्ता अपनी गाड़ी रोककर सामान लेने के लिए उतरा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर उसके पैर पर वार किया और जेब से करीब 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद 8 मार्च को सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 मार्च को आरोपी अंशु को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटी गई नकदी बरामद की जाएगी। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed