{"_id":"6a6bb9e82f1f7cc1aa06fad5","slug":"shifting-of-jan-aushadhi-centre-stuck-in-technical-issues-patients-are-facing-problems-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139318-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जनऔषधि केंद्र की शिफ्टिंग तकनीकी पेंच में फंसी, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जनऔषधि केंद्र की शिफ्टिंग तकनीकी पेंच में फंसी, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मेसी लाइसेंस प्रक्रिया के कारण रुका स्थानांतरण, अस्पताल अब बड़े साइन बोर्ड लगाकर बताएगा केंद्र की लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में संचालित जनऔषधि केंद्र को मुख्य गेट के पास शिफ्ट करने की योजना तकनीकी अड़चनों में फंस गई है। फार्मेसी लाइसेंस की शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी न होने के कारण केंद्र को अभी नई जगह पर नहीं ले जाया जा सका है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां लेने के लिए केंद्र ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जनऔषधि केंद्र का लाइसेंस भवन, दवाइयों के स्टॉक और कर्मचारियों की तैनाती के आधार पर जारी किया गया था। नई जगह पर केंद्र स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा फार्मेसी काउंसिल में दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए भवन का नक्शा, स्थान संबंधी जानकारी और स्टॉक का पूरा विवरण देना अनिवार्य है।
तीन स्थानों पर चल रहा विचार
शिफ्टिंग के लिए नव निर्मित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच), सीनियर सिटीजन हट और मुख्य गेट के आसपास स्थान तलाशे जा रहे हैं। हालांकि गेट नंबर-2 के पास ग्रीन बेल्ट होने के कारण वहां केंद्र स्थापित करना संभव नहीं है। शिफ्टिंग पूरी होने तक अस्पताल प्रबंधन बड़े साइन बोर्ड लगाकर लोगों को मौजूदा जनऔषधि केंद्र की जानकारी देगा।
विज्ञापन
सांसद ने दिए थे निर्देश
7 जुलाई को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद वरुण चौधरी ने जनऔषधि केंद्र को मुख्य द्वार के पास शिफ्ट करने, बड़े साइन बोर्ड लगाने और केंद्र का समय बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि मरीजों को आसानी से सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकें।
कोट
हम जनऔषधि केंद्र को शिफ्ट करने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश कर रहे हैं। एमसीएच या सीनियर सिटीजन हट के पास स्थान देखा जा रहा है। ग्रीन बेल्ट के कारण गेट नंबर-2 के पास शिफ्टिंग संभव नहीं है। लोगों को जानकारी देने के लिए अस्पताल में बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
-डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ