फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Student pressure on Panchkula government schools increases, double shifts started in 15 schools

Panchkula News: पंचकूला के सरकारी स्कूलों पर बढ़ा विद्यार्थियों का दबाव, 15 स्कूलों में शुरू हुई डबल शिफ्ट

Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Student pressure on Panchkula government schools increases, double shifts started in 15 schools
भवन और कक्षा-कक्ष कम पड़ने पर शिक्षा विभाग का फैसला, निरीक्षण के बाद अन्य स्कूलों में भी लागू हो सकती है व्यवस्था
विज्ञापन

सेक्टर-15 के पीएमश्री कन्या स्कूल में भी शुरू हुई दोहरी पाली व्यवस्था, नई इमारतें बनने तक डबल शिफ्ट से पढ़ाई कराने की तैयारी
आदित्य शर्मा
पंचकूला। जिले के चार खंडों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का दबाव पंचकूला खंड के सरकारी स्कूलों पर पड़ रहा है। छात्र संख्या लगातार बढ़ने और भवन-कक्षा कक्षों की कमी के चलते शिक्षा विभाग ने 15 स्कूलों को डबल शिफ्ट में संचालित करना शुरू कर दिया है। वहीं जिन विद्यालयों में भवन और कक्षा-कक्ष अपर्याप्त हैं, वहां निरीक्षण कर डबल शिफ्ट लागू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिन स्कूलों में उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले कम हैं, वहां शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डबल शिफ्ट लागू की जा सकती है। जिले में 418 सरकारी विद्यालय हैं, जिनमें करीब 100 माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक, 75 मिडल और 275 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का भार पंचकूला खंड के स्कूलों पर है। संवाद
विज्ञापन


पीएमश्री कन्या स्कूल में भी शुरू हुई डबल शिफ्ट
सेक्टर-15 स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ने के कारण एक अगस्त से डबल शिफ्ट व्यवस्था लागू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा और खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने निरीक्षण किया और आवश्यकता को देखते हुए मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में पहले से चल रही डबल शिफ्ट
विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंचकूला ब्लॉक के कई स्कूल पहले ही डबल शिफ्ट में संचालित किए जा चुके हैं। इनमें कालका, पिंजौर, सकेतड़ी, घग्गरबीड़, सेक्टर-12ए, सेक्टर-20, सेक्टर-15 और सेक्टर-6 के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा गांव बुढ़नपुर, सकेतड़ी और सेक्टर-20 स्थित जीपीएस आशियाना सहित चार प्राथमिक विद्यालय तथा गांव रैली, कुंडी और हरिपुर के तीन मिडल स्कूल भी डबल शिफ्ट में चल रहे हैं।

नई इमारत बनने तक रहेगा यही विकल्प
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जिन स्कूलों में भवन विस्तार की आवश्यकता है, वहां नई इमारतों के निर्माण तक डबल शिफ्ट ही सबसे व्यवहारिक विकल्प है। यदि विद्यार्थियों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में और स्कूलों को भी दोहरी पाली में चलाना पड़ सकता है।


कोट
पंचकूला खंड के सरकारी स्कूलों में हर वर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। स्कूलों की ओर से डबल शिफ्ट का प्रस्ताव बीईओ और डीईओ के माध्यम से भेजा जाता है। स्कूल प्रबंधन समिति की मंजूरी के बाद डबल शिफ्ट लागू की जाती है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखना है।
- नरोत्तम शर्मा, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed