सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Swati Tomar Surrenders Before the ACB

Panchkula News: स्वाति तोमर ने एसीबी के समक्ष किया सरेंडर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Swati Tomar Surrenders Before the ACB
विज्ञापन
158 करोड़ के घोटाले के मामले में आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के 158 करोड़ रुपये के गबन मामले में सोमवार को स्वाति तोमर ने हरियाणा स्टेट विजिलेंस के एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने वकील के साथ पहुंचीं, जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मंगलवार को उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जांच में सामने आया है कि स्वाति तोमर के बैंक खाते में करीब 35 करोड़ रुपये अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर किए गए थे। हालांकि यह रकम ज्यादा समय तक खाते में नहीं रुकी और तुरंत अन्य खातों में भेज दी गई। यह लेन-देन वर्ष 2020 से 2023 के बीच का बताया जा रहा है। शाम को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उनका मेडिकल भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बनाने का झांसा
स्वाति के वकील नीरज के अनुसार, मुख्य आरोपी रजत धारा ने स्वाति को सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बनाने का झांसा देकर उसके दस्तावेज लिए और उसी आधार पर बैंक खाता खुलवाया। उसे भरोसा दिलाया गया कि खाते में आने वाला पैसा पूरी तरह वैध होगा, जिसके बाद उसने अपना खाता उपलब्ध कराया।

विकास कौशिक की अचानक तबीयत बिगड़ी
इस मामले में गिरफ्तार कालका नगर परिषद के ईओ व नगर निगम के पूर्व अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को 5 दिन के रिमांड के बाद 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोमवार को हिरासत में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब तीन घंटे उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। विजिलेंस इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed