सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The OPD of the Civil Hospital will remain closed for three days, only emergency services will be available.

Panchkula News: तीन दिन बंद रहेगी सिविल अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं ही मिलेंगी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The OPD of the Civil Hospital will remain closed for three days, only emergency services will be available.
विज्ञापन
ईद, रविवार और शहीदी दिवस के चलते 21 से 23 मार्च तक बंद; 24 मार्च से शुरू होगी ओपीडी
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में 21 से 23 मार्च तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध होंगी, जबकि नियमित ओपीडी में मरीजों का इलाज 24 मार्च से शुरू होगा।
सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि 21 मार्च को ईद, 22 मार्च को रविवार और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के कारण अवकाश रहेगा। इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए ऑन कॉल डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही एमडी मेडिसिन, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई गई है, ताकि गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed