{"_id":"69f66597bf6d69c94207ab1b","slug":"theft-in-locked-sector-17-house-solved-two-minors-apprehended-panchkula-news-c-87-1-pan1001-135976-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-17 में बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो नाबालिग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-17 में बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो नाबालिग काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने सोना-चांदी समेत चोरी का सामान बरामद किया, दोनों किशोर बाल सुधार गृह भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझाते हुए दो नाबालिग आरोपियों को काबू किया है। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी और अन्य सामान बरामद किया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि शिकायतकर्ता 19 अप्रैल को परिवार सहित मेरठ में एक शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला।
चोर घर से चांदी की चेन, बच्चों के कंगन, चांदी की थाली, हनुमान लॉकेट, सोने का लॉकेट, तांबे के लोटे और पानी की टोटी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
मामले में 27 अप्रैल को थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 मई को राजीव कॉलोनी से दोनों किशोरों को उनके परिजनों की मौजूदगी में हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। बाद में उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
Trending Videos