{"_id":"69f7aeab1a229e66e6048ae6","slug":"bjp-ranks-no-1-in-corruption-under-triple-engine-government-deepender-hooda-panchkula-news-c-87-1-pan1001-136015-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल इंजन की सरकार में बीजेपी भ्रष्टाचार में नंबर-1 : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल इंजन की सरकार में बीजेपी भ्रष्टाचार में नंबर-1 : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- 12 साल से जनता को लूट रही सरकार, कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा में नगर निगम चुनाव का पारा सातवें आसमान पर है। रविवार को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंचकूला में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर विरोधियों की धड़कनें बढ़ा दीं। जनसभाओं और पत्रकार वार्ता के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने सत्ताधारी भाजपा पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बीजेपी भ्रष्टाचार में नंबर-1 हो गई है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा जिस ट्रिपल इंजन सरकार की दुहाई दे रही है, वह वास्तव में भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पिछले 12 वर्षों से प्रदेश में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार चला रही है लेकिन इसके तीनों इंजन फेल हो चुके हैं। बीजेपी के राज में नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं और इसमें पंचकूला व फरीदाबाद जैसे शहर नंबर-1 पर हैं।
घोटालों की लंबी फेहरिस्त गिनाई
दीपेंद्र हुड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ की सड़कें सिर्फ फाइलों में बन गईं, जबकि पंचकूला निगम से 160 करोड़ रुपये गायब हो गए और सरकार ने डकार तक नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनीपत और पंचकूला में बीजेपी ने ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है जो खुद घोटालों में नामजद हैं। दीपेंद्र ने कहा कि बीजेपी विधायक अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं और जनता कष्ट के दिन काट रही है।
महिला आरक्षण और महंगाई पर प्रहार
सांसद ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण कानून को ढोंग करार देते हुए कहा कि बीजेपी ने साजिश के तहत महिलाओं को टिकटों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 में से 4 महिलाओं को टिकट देकर नीयत साफ कर दी है। महंगाई पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण की जगह महंगी गैस और पेट्रोल-डीजल दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
प्रमुख चुनावी वादे और मुद्दे
भ्रष्टाचार मुक्त निगम : कांग्रेस सत्ता में आते ही निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी।
मुद्दों पर चुनाव : एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी और राशन कार्ड कटने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस जनता के बीच है।
विकास का संकल्प: ''स्वच्छ पंचकूला, सुंदर पंचकूला'' के विजन के साथ शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
आरक्षण की लड़ाई : बीजेपी ने वार्ड स्तर पर एससी आरक्षण कम करने की साजिश रची, जिसके खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी।
दिग्गजों का रहा जमावड़ा
चुनाव प्रचार के दौरान दीपेंद्र हुड्डा के साथ सांसद वरुण चौधरी और सांसद कर्मवीर बौद्ध भी मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड 13, 14, सेक्टर 21, आंबेडकर चौक और गांव खटोली समेत कई इलाकों में जनसभाएं कीं। इससे पहले चंडीगढ़ में उन्होंने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह में भी शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक प्रदीप चौधरी और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
Trending Videos