{"_id":"69f7aef9d2a61fce7d068a00","slug":"winds-gusting-at-60-kmh-caused-power-outages-uprooted-poles-and-brought-down-over-20-trees-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23254-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 60 किलोमीटर की रफ़्तार से चली हवा, बिजली कटी, खंभे उखड़े, 20 से ज्यादा पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 60 किलोमीटर की रफ़्तार से चली हवा, बिजली कटी, खंभे उखड़े, 20 से ज्यादा पेड़ गिरे
विज्ञापन
पंचकूला में चलतीं तेज हवाएं
विज्ञापन
बारिश के साथ मौसम में ठंडक बनी रही, दिनभर चली तेज हवाएं, सुबह उमस भरी गर्मी से मिली राहत, दिन में खिली धूपमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला/कालका/पिंजौर/बरवाला/रायपुररानी/मोरनी। जिले में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी व बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। काली घटाओं के साथ तेज हवाएं चलीं और सुबह सात बजे अंधेरा छा गया। पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक करीब छह घंटे बिजली गुल रही। वहीं मोरनी में सुबह करीब आठ बजे से शाम पांच तक तक नौ घंटे बिजली नहीं आई। कई जगह बिजली के खंभे गिरने और तार में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या आई। साथ ही कई इलाकों में सड़कों पर पेड़ गिरने से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में 20 से ज्यादा पेड़ गिरने की सूचना है। बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमराने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमों ने हालात को संभालने का काम किया।
पंचकूला में मौसम ने अचानक करवट ली और रविवार सुबह को करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाने के साथ करीब 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक रही लेकिन सुबह 11 बजते ही फिर मौसम में गर्माहट छा गई। पंचकूला मेंं सेक्टर-15, 5, 8 में सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। दो
सड़कों पर विजिबिलिटी हुई कम
सुबह अंधेरा छाने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी और लोगों को सावधानी बरतते हुए वाहन चलाने पड़े। कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। मौसम खराब देख अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे।
पिंजौर में टूटे तीन खंभे
पिंजौर के धर्मपुर कांगूवाला रोड पर बिजली के तीन खंभे टूटकर गिर गए। जिससे कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग ने सूचना मिलते ही खंभे लगाने का काम शुरू किया।
बरवाला में दुकानों के ऊपर लगे फ्लेक्स उड़े
बरवाला सहित आसपास इलाकों में कई जगह सड़कों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। तेज आंधी से दुकानों के ऊपर लगे फ्लेक्स बोर्ड, टीन की चादरें उखड़ गई। आंधी व तेज बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी सूरजमुखी व मक्का की फसल भी जमीन पर गिर गई ऐसे में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र वासी राजपाल, गुरनाम सिंह, दलजीत सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि तेज आंधी के कारण बरवाला व रायवाली-अंबाला मार्ग, बरवाला-मौली मार्ग, बरवाला-रिहौड़ खटौली सहित कई सड़क मार्गों पर पेड़ व बिजली के पोल तथा तार टूटकर गिरने से दोपहर तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई। रायपुररानी में भी कुछ ऐसे ही हालात बने रहे।
Trending Videos