{"_id":"69f7af5f2c8f529365014095","slug":"the-28th-convocation-ceremony-will-be-held-at-sector-1-pg-college-on-may-5-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23252-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में 5 मई को होगा 28वां दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में 5 मई को होगा 28वां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को उपाधि और पुरस्कार दिए जाएंगे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में 5 मई 2026 को 28वें दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न समितियों का गठन किया है, जिन्हें पंजीकरण, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन व्यवस्था और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने पूर्व छात्र-छात्राओं से भी समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। जनसंपर्क संयोजक प्रो. डॉ. चित्रा तनवर ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos