{"_id":"69f7af47e29de28945037132","slug":"speeding-car-strikes-six-year-old-girl-condition-critical-panchkula-news-c-87-1-pan1007-135995-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने छह वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने छह वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर और मुंह पर आई गंभीर चोटें, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा इलाज; आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में फूलमती, मूल निवासी जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव मौली में किराये पर रहती हैं। 26 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी छह वर्षीय बेटी अनन्या के साथ बाजार जा रही थीं। इसी दौरान शाहजादपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने लापरवाही से बच्ची को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि कार चालक ही बच्ची को सरकारी अस्पताल रायपुररानी लेकर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया।
बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ और बाद में पीजीआई सेक्टर-12 चंडीगढ़ भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक मौके से चला गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
Trending Videos