{"_id":"6a6fa65733eeb8598a06f38c","slug":"traffic-controller-stolen-sector-45-chowk-lights-out-for-days-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139466-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रैफिक कंट्रोलर चोरी, सेक्टर-4\/5 चौक की लाइटें कई दिनों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रैफिक कंट्रोलर चोरी, सेक्टर-4/5 चौक की लाइटें कई दिनों से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों का बढ़ा खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने पीएमडीए को भेजा रिमाइंडर; शहर में नई स्मार्ट सिग्नल प्रणाली की तैयारी
ट्रैफिक पुलिस ने मरम्मत के लिए पीएमडीए को भेजा रिमाइंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4/5 चौक पर ट्रैफिक लाइट का कंट्रोलर चोरी होने के कारण सिग्नल कई दिनों से बंद पड़े हैं। व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें बंद रहने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए पीएमडीए को पत्र भेजने के साथ दो दिन पहले रिमाइंडर भी जारी किया है।
ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-4/5 चौक की ट्रैफिक लाइट को जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सेक्टर-5 स्थित हैफेड चौक और एमडीसी में नाडा साहिब रोड (कोहनी साहिब गुरुद्वारा के सामने) पर भी नई ट्रैफिक लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पीएमडीए की ओर से शहर की पुरानी ट्रैफिक लाइटों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सिग्नल प्रणाली से बदला जाएगा। नई ट्रैफिक लाइटों में चार से पांच घंटे का बैटरी बैकअप उपलब्ध होगा, जिससे बिजली कटौती के दौरान भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है ताकि चौराहे पर दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।